” द हिन्दी ” डेस्क….
हरभक्त के मन में है सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान —-अर्चना जयसवाल
शिक्षा है जीवन का आधार, जो करती है सबके सपनो को साकार– साक्षी शिवहरे ,रिंपल राय
झाबुआ-मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ अलीराजपुर द्वारा आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय हवनात्मक शतचंडी नवकुंडी महायज्ञ मेवाड़ा कलाल समाज मांगलिक भवन मिंडल झाबुआ में आयोजित किया गया. मेवाड़ा कलाल समाज के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदवाला ने जानकारी देते हो बताया कि दिनांक 15 नवंबर से प्रारंभ हुआ हवानात्मक शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम 19 नवंबर को 1 लाख 11 हजार आहुति कर पूर्णाआहुति के साथ पूर्ण विधि विधान से यज्ञ कर पंडित विश्वनाथ शुक्ला झाबुआ वालों ने पूर्ण करवाया. इस यज्ञ में मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ अलीराजपुर के कुल 18 यजमान सपत्निक यज्ञ के लाभार्थी रहे।
सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव में 5 दिनों तक अलग-अलग आयोजन हुए
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष धन्नालाल बसेर एवं ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चंदूलाल पडियार ने जानकारी देते हो बताया कि प्रथम दिवस में शतचंडी यज्ञ प्रायश्चित कर्म दशा विधि स्नान हिमाद्री व दीपावली मिलन समारोह के साथ चेयर रेस प्रतयोगिता आयोजित की गई द्वितीय दिवस गंगाजल भर के विधिविधान से यज्ञमंडप में प्रवेश के साथ रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.तृतीय दिवस नित्य पूजन हवन एवं शाम को सिद्धेश्वर रामायण मंडल काकनवानी द्वारा सुंदरकांड का शानदार आयोजन किया गया. चतुर्थ दिवस नित्य पूजन हवन के साथ शाम को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के जन्म उत्सव में निशान यात्रा दो पहिया वाहन रैली का आयोजन झाबुआ नगर के मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा के रूप में किया गया देर शाम को आदिशक्ति मां जगदंबा की आराधना में मेवाड़ा कलाल समाज के महिला मंडल ने डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 11 से अधिक महिलाओं को बेस्ट डांडिया अवार्ड से कलाल समाज की डांडिया निर्णायक जज भगवती नाडोल गुजरात व राजकुमारी कलाल दाहोद ने प्रतिभागियों को अवार्ड से सम्मानित किया.पंचम दिवस उत्तर पूजन व पूर्णआहुति के साथ कलाल समाज के आराध्यदेव भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन के जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रतिभा सम्मान मंचीय आयोजन आयोजित किया गया. समाज के इस विशाल आयोजन में दिनेश मोहनलाल सोलंकी थांदला द्वारा स्वर्गीय श्री नारायणलाल जी झालोद वालों की स्मृति में पांच दिवसी भोजन प्रसादी की व्यवस्था आयोजन के भामाशाह बन कर के की गई।
सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन में अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से पहुँचे
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव प्रतिभा सम्मान में अखिल भारतीय स्तर के समाजसेवी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे समाज के सचिव एजनलाल भानपुरिया, सहसचिव अंकित सोंलकी व ट्रस्ट के सचिव जीवनलाल पडियार ने जानकारी देते हो बताया की पूज्यपात महंत दयाराम दास जी महाराज सिद्धपीठ हनुमत आश्रम पीपलखुटा, मुंबई से फिल्म डायरेक्टर मुकेश आर. चौकसे, फिल्मी कलाकार सुश्री प्रीति चौकसे,नेशनल न्यूज़ चैनल की एंकर नोएडा नई दिल्ली से इंदौर की बेटी सुश्री साक्षी शिवहरे,आधार कार्ड के जानक सुनील जायसवाल इंदौर, मिस इंडिया दिवा अवार्ड की फस्ट विनर। सुश्री रिंपल राय मुंबई महाराष्ट्र ,राजस्थान कलाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल पारेता कोटा राजस्थान,अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा संयोजक अर्चना जायसवाल इंदौर, भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल इंदौर, सर्ववर्गीय जयसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय सीहोर, मेवाड़ा पोरवाल कलाल समाज के अध्यक्ष श्रीमान धन्नालाल पोरवाल उज्जैन, महेंद्र जायसवाल भारती कलचुरि एकता रतलाम मनोज जायसवाल जिला अध्यक्ष सहित सूरज जायसवाल ,सचिन चौकसे प्रभु चौकसे कुशलगढ़ परिक्षेत्र से वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश पडियार उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी बांसवाड़ा कलाल समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर के ट्रस्टी हरीश पटेल सेनावासा, मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल पडियार एवं मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ आलीराजपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदावला आयोजन में मुख्य अतिथि रहे. उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके विधि विधान से पूजा की गई. स्वागत भाषण मेवाड़ा कलाल समाज के अध्यक्ष दाड़मचंद ने दिया. मेवाड़ा कलाल समाज मांगलिक भवन ट्रस्ट की शुरू से प्रगति कार्य तक की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार द्वारा दी गई, समाज मे बेहतर व्यवसाय, उच्च शिक्षा, सामाजिक नियमों का पालन,सभी को एकजुट रहने की बात मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में कही गई मेवाड़ा कलाल समाज महासभा एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा कलाल समाज झाबुआ आलीराजपुर परिक्षेत्र की परिवार परिचय पत्रिका पहल का भी विमोचन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। आपको बता दें कि पहल में सामाजिक संदेश के साथ झाबुआ अलीराजपुर रतलाम परिक्षेत्र के प्रत्येक परिवार की फोटो सहित जानकारी (बायोडाटा) उपलब्ध है जिसका विमोचन शानदार तरीके से किया गया।
भोजन झूठा ना जाए — मेघनगर कलाल महिला मंडल ने दिखाया नवाचार
उक्त सामाजिक आयोजन में मेघनगर कलाल समाज महिला मंडल द्वारा थाली में भोजन झूठ ना जाए इसके लिए एक नवाचार प्रस्तुत किया गया जिसकी हर कोई सराहना करते हुए नही थक रहा है मेघनगर कलाल महिला मंडल ने बताया कि हमारे वैष्णव धर्म मे शास्त्र के अनुसार थाली में जूठा भोजन छोड़ना मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। ऐसा करने से स्वयं व समाज की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। साथ ही घर आती लक्ष्मी भी रूठ कर चली जाती है।थाली में जूठा भोजन छोड़ने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है। इसलिए थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सकें और कोशिश करें कि कभी भी खाना व्यर्थ न हो,हालांकि सामाजिक आयोजन में प्रथम बार नवाचार प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को हल्की नोक झोंक और कई बीमारी के बहाने जुठी थाली कलेक्शन के दौरान भरी जूठी थाली छोड़ने वालों में अपने-अपने बहाने भी प्रस्तुत किए लेकिन इस शानदार नवाचार ने समाज को नई सिख दी साथ ही भोजन शाला का सुव्यवस्थित संचालन प्रकाश (पोपटलाल) पडियार एवं जितेंद्र बेसर सारंगी, कीर्तिश लालू पडियार कुशलगढ़ व समाज के अन्य सदषयो ने देखा।
इन बच्चों का हुआ प्रतिभा सम्मान, इनका रहा इनका विशेष सहयोग
मेवाड़ा कलाल समाज एवं युवा कोर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 2022-23 में बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 में 85% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान किया गया .प्रतिभा सम्मान में चाहत भटेवरा पिता गजेंद्र भटेवरा कल्याणपुर , खुशी पिता दीपक भानपुरिया झाबुआ, भूदेव पिता महेंद्र भानपुरिया झाबुआ, माही पिता दिनेश सोलंकी थांदला, कशिश पिता योगेश पडियार कुशलगढ़, पार्थ बसेर पिता अश्विन बसेर काकनवानी, अक्षरा पडियार पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,चहेती पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,चेष्ठा पिता अजीत प्रसाद चौहान रतलाम, रुचिता पिता महेश भटेवरा राणापुर, ध्वनि पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,तनीस पिता मनोज चौहान काकनवानी, दृष्टि पिता नवीन बसेर चंद्रशेखर आजाद नगर अलीराजपुर,युक्ति पिता हेमेंद्र भानपुरिया पेटलावद , तन्वी पिता धर्मेंद्र जायसवाल चंद्रशेखर आजाद नगर अलीराजपुर, तपस्या पिता धर्मेंद्र जायसवाल चंद्रशेखर आजाद नगर अलीराजपुर ,मनिष्का पिता रविप्रकाश पडियार झाबुआ, कुमारी एतिस्योपना पडियार कसारवाडी, श्री पिता धर्मेंद्र जायसवाल अलीराजपुर को कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में प्रवीण सूची में नाम दर्ज करवाने पर कलाल अलंकरण से सम्मानित किया गया, आयोजन में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदावला, कार्यवाहक अध्यक्ष धन्नालाल बसेर, उपाध्यक्ष देवकुमार (गौराम) पडियार, उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान भाभरा, उपाध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी रूपगढ़, अंबालाल भटेवरा जामली, सचिव एजनलाल भानपुरिया, सहसचिव अंकित सोलंकी रायपुरिया, भूपेंद्र भनपुरिया कोषाध्यक्ष झाबुआ, ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार झाबुआ,कार्यवाहक अध्यक्ष चंदूलाल पडियार राणापुर, सचिव जीवनलाल पडियार झाबुआ मेघनगर, रमेश चंद्र भटेवरा हरीनगर, उपाध्यक्ष निहालचंद पडियार कुंदनपुर कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र भानपुरिया व राहुल भनपुरिया भगोर सहित समस्त 14 वार्ड पार्षदो व समाजनो का विशेष सहयोग रहा उक्त समस्त आयोजन का मंच संचालन सु- मधुर आवाज में निलेश भानपुरिया मेघनगर ने किया आभार मेवाड़ा कलाल समाज झबुआ आलीराजपुर परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष देव कुमार पडियार ने माना….